Tuesday, February 22, 2011

BHRSTACHAR OR BHARTVARSH

भ्रष्टाचार  एवं भारतवर्ष 
.......................................................................
            आज भारत वर्ष अपने आर्थिक विकास के लिए संघर्षरत है |देश अपने सभी प्राक्रतिक संसाधनो के पूर्ण  उपयोगो के लिए प्रयत्न शील है | परन्तु इसके लिए एक विपुल पूंजी की आवश्यकता है जो देश के पास नही है | यदि देश मैपूंजी निर्माण प्रयाप्त हो जाये तो देश अपने संसाधनो का विदोहन करने में सक्षम होगा और अपने उत्पादन और रोजगार दोनों में वृद्धी करसकेगा | 
        यूँ तो पूंजी के कमी के अनेक कारण है ,परन्तु आज देश में व्याप्त भ्रष्टाचार इस का एक प्रमुख कारण है |इस भ्रष्टाचार का आर्थिक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है | आज हम देख रहे है कि ये चहुं ओर व्याप्त है | आज  लगभग प्रत्येक नागरिक ,हवाला घोटाला ,यूरिया ,प्रतिभूति ,चीनी , चारा , वफोर्स, कांमनवेल्थ ,स्पेक्ट्रम ,आदर्श घोटालों से परचित है |लाखों करोड़ों के घोटाले उजागर हो चुके है | औरइतने ही जाँच कि परधि में आ चुके है | घोटालों के स्वामी है देश के राजनेता एवं नौकरशाह | जनता ने जिन लोगों को देश की बागड़ोर सोंपी है वही लोग इन हरकतों मै लिप्त पाए जा रहे है | ऐसी अवस्था में जनता का सरकार पर से भरोसा उठ जाना स्वभाविक  है | 
भ्रष्टाचार के प्रभाव से देश में काले  धन की अतिशय वृद्धी होरही है |यदि किसी देश में काले धन की मात्रा बड़ेगी  तो देश में वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य अवश्य बढ़ेंगे क्यूँ कि इस से चारो तरफ अनियमितता फलेगी |काले धन का एक पहलू और भी है कि इस धन को पकड़े जाने के भयसे भ्रष्ट लोग इसे देश के बाहर स्विस बैंक या अन्य  बैंको में रखते है ,जिस का लाभ उन्ही देशों को मिलता है | इस प्रकार हमारे देश को नुकसान होता है | आज देश में सी .बी .आई .द्वारा मारे जा रहे छापों से स्पष्ट है कि नौकरशाहो एवं राजनेताओं के आवासों मै अकूत धन सम्पत्ति भरी पड़ी है|एसा अनुमान है कि देश के सम्पूर्ण काले धन को बरामद कर लिया जाये तो देश का विदेशी  कर्ज उतारा जा सकता है और बचे धन को विनियोजित करके उत्पादन और रोजगार मै वृद्धी कर सकते है| 
     ऐसेवातावरण में लोगों को आधिक जानकारी प्राप्त करने कि भूख बढ़ रही है जो राष्ट्र के लिए एक शुभ संकेत  है | एसा लगने लगा है कि न्यायालय ,देश के प्रति आपनी निष्ठा के कारण ही ,आज एक अभियान छेड़े हुए है  ताकि इस भयानक रोग को समूल नष्ट किया जा सके |
        मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि देश के इन कर्ण धारों को वो सदवुद्धि प्रदान करे ताकि ये भ्रष्टाचार को समाप्त करने में न्यायपालिका का साथ दें , तब ही बापू के रामराज्य के सपने को मूर्त रूप दिया जा सकेगा |
                                            ||वन्दे -मातरम् ||   

No comments:

Post a Comment