Tuesday, December 21, 2010

SAN 2012......

२०१२ क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ?
............................................................
दोस्तों आप सोच रहे होगे की आज मै किस विषय मै लिख रहा हूँ |दोस्तों बापू के विचार तो मै लिखता  ही रहूँगा पर कुछ बातें एसी होती है जो अपनी ओर ध्यान खीच लेती है |आज सुबह जब मैं दूध लेने जा रहाथा तो गाँव की चोपाल पर अलाव सेकते हुए कुछ लोग इस विषयपर  बात कर रहेथे ,कि २०१२ मे ये दुनिया ख़त्म हो जाएगी |
            क्या सच-मुच २१ दिसम्बर २०१२ मे दुनिया ख़त्म हो जाएगी ?पिछले कई सालो से जब भी दिसम्बर आता है ,हर तरफ हल्ला उठने लगता है कि २०१२ मे सब ख़त्म होजायेगा | कोई माया सभ्यता का उल्लेख कर रहा है क्योकि इस सभ्यता का कलेंडर २१ दिसम्बर के बाद है ही नही ,मायासभ्यता 
मे इस दिन को आखिरी दिन बतलाया गयाहै |पर ये उल्लेख कही नही है कि ये दिन दुनिया का आखरी दिन होगा |कुछ लोग नास्त्रेदमस कि  उलझी 
भविष्यवाणी पर दावा ताल ठोककर करते है कि उसकी कोई भी भविष्य वाणी  गलत साबित नही हुई है |
                             एक ब्रिटिश सोफ्ट वेयर बनाने वाले वैज्ञानिको का आंकलन है की ये दिन दुनिया का अंतिम दिन होगा क्यू कि इस दिन तक प्रथ्वी का   चुम्बकीय छेत्र पूरी तरह से बदल जायेगा | कुछ वैज्ञानिको ने आइन्स्टीन की  पोलर शिफ्ट थियोरी को आधार बना कर दावा किया है , इन के  हिसाब से एसा हर साडेसात लाख  साल बाद होता है और वो समय २०१२ मै पूरा हो रहा है परन्तु प्रथ्वी की उम्र कितनी हो चुकी है किसी को कुछ पता नहीं |
                              कुछ भू गर्भ वैज्ञानिक २०१२ को अमरिका के विशाल  येलोस्टोन ज्वालामुखी के फटने की भविष्य वाणी कर रहे है जो हर साड़े छ्ह   लाख साल बाद फटता है , क्या ये साल २०१२ को ही पूरे हो रहे है इसकी गाड़ना किसने की ?जब की प्रथ्वी की उत्पत्ति का समय ही पता ना हो .  कुछ लोग महा मशीन के महा प्रयोग जो २०१२ में किया जायेगा  उसकी वजह से  प्रथ्वी का अंत मान रहे है| 
                             जबकि कुछ पर्यावरणविद कह रहे है की ग्लोबल वार्मिंग   भी  इसका कारण हो सकता है लेकिन क्या ये सब  २०१२ तक हो जायेगा  ? 
                              आशावान भारतवासी अपने अर्वाचीन भविष्य वाणियो को  खोलते है तो वहा वर्णन कुछ और ही मिलता है ,ब्रह्मवैवर्त पुराण में उल्लेख  मिलता है  की भगवान श्री कृष्ण ने देवी गंगा को बताया था की कलियुग में एक सुनहरा युग ५ हजार साल बाद आयेगा जो १० हजार साल तक चलेगा | हिदू सभ्यता के अनुसार कलियुग ३१०२ बी.सी . से सुरु हुआ है और इसका काल ४,३२००० साल है इस तरह अभी केवल ५ हजार साल हुए है जो २०१२ में पूरे होंगे , इस हिसाब से तो सुनहरा युग सुरु होगा और ये वैज्ञानिक युग खत्म हो जाने की बात करते है|
                            इस्लाम धर्म में भी मोहम्मद शाब ने कयामत की पहचान के कुछ लक्षण बताये थे उन में से तो कुछ का तो दूर दूर तक अंदेशा ही नहीं है ,जैसे की अरब में इस्लाम का खात्मा हो जायेगा ,रोम अस्सी झंडो के साथ  सेना लेकर विश्व युद्ध का एलान कर दे | बाइबलमके अंतिम युद्ध के बारे में अवश्य लिखा है पर उसका प्रारम्भ २०१२ में ही हो ऐसा उल्लेख कहीं नहीं मिलता|
                          इस तरह जब हर आंकलन पर एक भ्रम है ,संसय है तब आप कैसे कह सकते है की २०१२ को ही दुनिया खत्म हो जाएगी ?
                                                       
                                                " वन्दे मातरम "     
                                           
             

1 comment: